Nari Shakti Vandan : सूरजपुर में निकली स्कूटी रैली
Nari Shakti Vandan : सूरजपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में भव्य स्कूटी रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए शिव पार्क तक पहुंची।

Nari Shakti Vandan : महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी
रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिव पार्क पहुंचकर महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
Nari Shakti Vandan : मंत्री ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए राज्य के सभी जिलों और संभागों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Nari Shakti Vandan : 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगा सशक्तिकरण
मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण में वृद्धि होगी। यह कदम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

