Viksit Bharat 2047 : नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने “राष्ट्रीय माय भारत बजट क्रेस्ट 2026” के समापन समारोह में किया युवाओं को संबोधित
Viksit Bharat 2047 : नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ने भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित “राष्ट्रीय माय भारत बजट क्रेस्ट 2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यह कार्यक्रम एल.एन.सी.टी. सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर श्री सूर्यवंशी जी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं की क्षमताओं की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Viksit Bharat 2047 : अपने उद्बोधन में उन्होंने केंद्रीय बजट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार यह बजट युवाओं, शिक्षा, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने वाला है। साथ ही उन्होंने “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
Viksit Bharat 2047 : उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक एवं प्रेरित भी करते हैं। श्री सूर्यवंशी जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचार की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
read more : Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

