Jewelry Theft : फुसरो बाजार चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Jewelry Theft : जिले में ज्वेलरी चोरी के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फुसरो बाजार में हुई करीब 15 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी हरविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।

Jewelry Theft : 29 मार्च को हुई थी बड़ी वारदात
यह घटना 29 मार्च 2026 की है, जब पेटरवार थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद दास की सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में बेरमो थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Jewelry Theft : तकनीकी जांच से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी तरह की घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में भी हो चुकी है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डंप और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
Jewelry Theft : उड़ीसा से आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो और चंद्रपुरा थाना की संयुक्त टीम को उड़ीसा भेजा गया। वहां छापेमारी कर निसार अली उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदारों को बातों में उलझाकर ज्वेलरी चोरी करता था।
Jewelry Theft : 8 लाख रुपये के गहने बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहने बरामद किए हैं। बरामद सामान में 4 सोने की चेन (29.78 ग्राम) और 30 ईयर रिंग (35.41 ग्राम) शामिल हैं। कुल वजन 65.19 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
Jewelry Theft : आपराधिक रिकॉर्ड, साथियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

