,

जैकलीन फर्नांडीज ने एलन मस्क की मां माये मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा, कहा – “उनकी किताब महिलाओं की जिजीविषा का प्रतीक”

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ईस्टर संडे के मौके पर एलन मस्क की मां माये मस्क के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जैकलीन ने मंदिर दर्शन के दौरान गोल्डन सूट पहन रखा था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था, जबकि माये मस्क पीले प्रिंटेड सूट में नजर आईं। दोनों को मंदिर में श्रद्धा से पूजा करते और पुजारियों से आशीर्वाद लेते देखा गया।

भारत आईं हैं माये मस्क

माये मस्क इन दिनों भारत में हैं। वह अपनी मशहूर किताब ‘A Woman Makes A Plan’ के हिंदी संस्करण के विमोचन के सिलसिले में भारत आई हैं। यह किताब दुनियाभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जाती है।

इस मौके पर जैकलीन फर्नांडीज ने कहा,

“माये के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव था। उनकी किताब महिलाओं की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसने मुझे यह सिखाया कि उम्र कभी भी आपके सपनों और लक्ष्यों की सीमा नहीं बन सकती।”

मां के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं जैकलीन

यह मौका इसलिए भी खास रहा क्योंकि जैकलीन अपनी मां किम फर्नांडीज के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। किम फर्नांडीज को 24 मार्च को स्ट्रोक आने के बाद ICU में भर्ती किया गया था। 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया। किम बहरीन की राजधानी मनामा में रहती थीं और साल 2022 में भी उन्हें ऐसी ही स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

वर्ल्ड बैंक का असली चेहरा: क्या ये दुनिया की सरकारें खरीद रहा है?..यह भी पढ़े

गोकुलधाम में हड़कंप! गोगी के गायब होने के पीछे छुपा है बड़ा राज?

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…