Land Scam : फर्जी पट्टा बनाकर जमीन खरीदी-बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर सवाल
रिपोर्टर : प्रविंस मनहर
Land Scam : रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरंग विधानसभा के ग्राम बोढ़ी में शासकीय जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री का मामला सामने आया है।

नवीन मार्कण्डेय के अनुसार, गांव के सरपंच, सचिव और उपसरपंच ने मिलकर बिना ग्राम सभा की सहमति के फर्जी पट्टा तैयार कर जमीन का अवैध आबंटन किया। इस पूरे मामले में कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों की संलिप्तता होने का आरोप लगाया गया है।
Land Scam : शिकायत के बाद मामला दर्ज, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
Land Scam : उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन और कलेक्टर से शिकायत की जा रही थी, जिसके बाद कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि जमीन बेचने और खरीदने वाले दोनों पक्ष कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, जिसमें स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं करना अपराध को संरक्षण देने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
read more : Illegal Opium Farming : अंबिकापुर दौरे पर डीजीपी का बड़ा बयान, अफीम की अवैध खेती पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

