Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Trump

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके पद से हटा दिया है। यह निर्णय जेफ्री एपस्टीन फाइलों से जुड़े मामलों की हैंडलिंग को लेकर बढ़ते विवाद के बीच लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप पिछले कुछ समय से बॉन्डी के कामकाज से नाराज थे और विशेष रूप से एपस्टीन मामलों की प्रबंधन शैली पर उनकी नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

Trump: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि, “पाम एक महान अमेरिकी देशभक्त और मेरी वफादार मित्र रही हैं। उन्होंने पूरे देश में अपराध के खिलाफ बड़े कदम उठाए, जिससे हत्या की घटनाएँ 1900 के बाद सबसे कम स्तर पर आईं। हम पाम से बहुत प्यार करते हैं और अब वह प्राइवेट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।” इसके साथ ही ट्रंप ने पाम बॉन्डी के डिप्टी टॉड ब्लांश को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त करने की जानकारी दी।

Trump: क्यों थी पाम बॉन्डी आलोचकों के निशाने पर

बॉन्डी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत न्याय विभाग को राजनीति से दूर रखने के वादे के साथ की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांचें शुरू कीं, जिस पर आलोचना हुई। आलोचकों का आरोप था कि न्याय विभाग का इस्तेमाल राष्ट्रपति के निजी और राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है। एपस्टीन फाइल्स के मामलों को संभालने के तरीके पर विवादों के बीच ट्रंप बॉन्डी के काम करने की शैली से असंतुष्ट थे।

Trump: पाम बॉन्डी के अहम पद और अनुभव

पाम बॉन्डी अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की पूर्व अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं और लंबे समय से ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाती हैं। वे ट्रंप के पहले महाभियोग ट्रायल की कानूनी टीम का हिस्सा भी रही हैं। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल के रूप में उनके लगभग एक साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए, लेकिन उनके फैसलों को लेकर विवाद भी लगातार बने रहे।

read also: Congo: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बाफवाकोआ गांव में किया हमला, 43 से अधिक नागरिकों की मौत

Poklen Machine Accident : यमुनानगर में बड़ा हादसा नहर में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत

Poklen Machine Accident : बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा