,

Shivpuri: जमीन का नक्शा सुधारने के बदले घूस लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Shivpuri

Report: Jaypal jaat

Shivpuri : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में जमीन का नक्शा दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Shivpuri ₹5,000 की मांग, ₹2,000 की पहली किस्त लेते धराया

जानकारी के अनुसार, पोहरी निवासी ब्रखभान धाकड़ अपनी जमीन का नक्शा सुधरवाने के लिए लंबे समय से पटवारी के चक्कर काट रहे थे। आरोपी पटवारी देवेंद्र जैन ने इस काम के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद, जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹2,000 लिए, पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

Shivpuri लोकायुक्त पुलिस की जाल में फंसा भ्रष्ट पटवारी

पीड़ित ब्रखभान ने पटवारी द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम ने पटवारी के हाथ धुलवाए, तो उनके रंग गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत है। फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Shivpuri राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

शिवपुरी में पटवारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। लोकायुक्त पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम के बदले अवैध रूप से धन मांगने वाले किसी भी लोक सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Read this: Khandwa हाई-वोल्टेज ड्रामा: पारिवारिक विवाद में पुलिस कंट्रोल रूम के टॉवर पर चढ़ा युवक, CSP की समझाइश के बाद उतरा

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…