RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार
रायपुर में आबकारी विभाग में मैनपावर का ठेका एक ही एजेंसी को दिए जाने के आरोप पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में अराजकता फैलाई और क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर भ्रष्टाचार किया।साव ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में विष्णु देव साय की सरकार है और सभी टेंडर नियमों के अनुसार ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करने की अपील की।

RAIPUR : महादेव सट्टा एप मामले पर कार्रवाई
महादेव सट्टा एप मामले में चल रही कार्रवाई पर डीसीएम साव ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया। जांच के तहत प्रॉपर्टी सीज की जा रही है और करप्शन के नए तरीके कांग्रेस ने अपनाए थे। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार मजबूत कार्रवाई कर रही है और नए साइबर थाने बनाने का काम भी जारी है।
RAIPUR : बुनियादी विकास और फ्लाईओवर पर बयान
नक्सलवाद के खात्मे और बस्तर में विकास पर बात करते हुए साव ने कहा कि देश को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प सरकार पूरा कर रही है। घड़ी चौक, तेलीबांधा, गौरव पथ और पंडरी में फ्लाईओवर निर्माण पर कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि योजना स्वीकृत है और रायपुर में यातायात सुगम बनाने के लिए ठोस और मजबूत योजना के तहत काम हो रहा है।

