Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” शुरू की है। योजना के तहत लाखों परिवारों के बैंक खातों में सालाना 10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि इससे मजदूरों की आय बढ़ेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

Landless Labour Scheme : योजना के लाभार्थी और बजट
इस योजना से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे। इसमें बैगा, गुनिया और अन्य पारंपरिक वर्ग शामिल हैं। सरकार ने योजना के लिए 562 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 में इसे 600 करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है।

Landless Labour Scheme : व्यापक दायरे के लाभार्थी
योजना में सिर्फ खेतिहर मजदूर ही नहीं, बल्कि वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े भूमिहीन परिवारों को भी शामिल किया गया है। इससे योजना का प्रभाव और व्यापक होगा।
Landless Labour Scheme : मुख्यमंत्री का दावा: लाखों खातों में राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब तक 4.95 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। बलौदा बाजार समेत विभिन्न तहसील मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लाभ वितरित किए गए।

