Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा
संवाददाता: राजेश साहू
Balod Kite Accident : बालोद जिले के नेवारीकला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक 7 वर्षीय हर्ष कुमार अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी वासुदेव सोनकर के घर की दो मंजिला छत पर पतंग उड़ा रहा था।

बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Balod Kite Accident : स्कूल जाने के बजाय छत पर गया था बच्चा, पुलिस जांच में जुटी
Balod Kite Accident : जानकारी के अनुसार, मासूम सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल न जाकर वह दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने चला गया। इसी दौरान यह दुखद घटना घटित हो गई।बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।यह हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर छोड़ गया है और लोगों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत की याद दिला रहा है।

