चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा भारत-चीन के बीच हुई सैन्य वार्ता, पूर्वी लद्दाख में शांति बनाए रखने पर हुई चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा भारत-चीन के बीच हुई सैन्य वार्ता, पूर्वी लद्दाख में शांति बनाए रखने पर हुई चर्चा

भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की 23वीं वार्ता हुई, जिसमें पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा हुई। यह बैठक 25 अक्टूबर को मोल्दो-चुशुल सीमा बिंदु पर भारतीय क्षेत्र में आयोजित की गई थी।

चीनी रक्षा मंत्रालय का बयान

India, China Hold Military Talks On Eastern Ladakh Situation - Amar Ujala  Hindi News Live - India-china:भारत-चीन के बीच हुई सैन्य वार्ता, पूर्वी  लद्दाख की स्थिति पर चर्चा; चीनी रक्षा ...

चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन और तनाव कम करने के उपायों पर सक्रिय और गहन बातचीत की। मंत्रालय के अनुसार, वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देश अपने नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मार्गदर्शन में संवाद और सैन्य संचार जारी रखेंगे।

भारत की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से अब तक इस बैठक पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन चीन का कहना है कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क बनाए रखने और एलएसी पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India china militry talks over border issues key points of talk over  laddakh issue | सीमा विवाद पर भारत-चीन की सैन्य वार्ता, जानें किन मामलों पर  बनी बात, कहां नहीं निकला समाधान

गलवान के बाद संबंधों में धीरे-धीरे सुधार

2020 में गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद से भारत-चीन संबंधों में काफी तनाव रहा। हालांकि, 2024 में कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई। अगस्त 2025 में दोनों देशों ने सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय तंत्र (WMCC) के तहत एक कार्य समूह (Working Group) गठित करने पर सहमति भी जताई थी।

सीमाई क्षेत्रों में शांति और स्थिरता

इस वार्ता का मुख्य लक्ष्य सीमा पर तनाव कम करना, भविष्य की झड़पों को रोकना और आपसी विश्वास बहाल करना बताया गया। दोनों देशों ने कहा कि वे सीमा प्रबंधन के मौजूदा तंत्र का उपयोग कर शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को