Road Widening Protest : गुढ़ियारी में सड़कों पर उतरे लोग, संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Road Widening Protest : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन के चलते मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई से उनके घर और व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, जिसे लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
Road Widening Protest : बुलडोजर कार्रवाई पर विवाद, पुलिस बल तैनात
विरोध के बीच नगर निगम रायपुर और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया और प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की गई।
स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन निर्धारित मार्किंग से अधिक क्षेत्र में तोड़फोड़ कर रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

