greece visa : ग्रीस ने टेक और टैलेंट वीजा शुरू किया, हाई स्किल वर्कर्स के लिए खुलेंगे नए दरवाजे
by: vijay nandan
greece visa : यूरोप में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रीस ने विदेशी प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए नए वर्क वीजा नियम लागू किए हैं। खास तौर पर टेक सेक्टर में काम करने वाले हाई स्किल वर्कर्स के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। ग्रीस सरकार ने “टेक वीजा” और “टैलेंट वीजा” जैसे नए विकल्प पेश किए हैं, जिससे विदेशी उम्मीदवारों के लिए वहां नौकरी करना या नौकरी ढूंढना पहले से आसान हो गया है।
greece visa : क्या है टेक वीजा?
टेक वीजा उन प्रोफेशनल्स के लिए है जो ग्रीस में रजिस्टर्ड स्टार्टअप या टेक कंपनियों में काम करना चाहते हैं। इस वीजा के जरिए उम्मीदवार सीधे नौकरी कर सकते हैं। हालांकि, इस वीजा के तहत व्यक्ति केवल उसी कंपनी में काम कर सकता है, जिसके लिए वीजा जारी हुआ है।

greece visa : टैलेंट वीजा से मिलेगा जॉब सर्च का मौका
टैलेंट वीजा उन लोगों को दिया जाएगा, जिनके पास उच्च शिक्षा जैसे मास्टर्स डिग्री है। इस वीजा के जरिए उम्मीदवार ग्रीस जाकर नौकरी तलाश सकते हैं। नौकरी मिलने के बाद वे वर्क परमिट और रेजिडेंस परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
greece visa : वीजा की वैलिडिटी और फायदे
दोनों वीजा की वैधता 12 महीने की होगी। निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आवेदक ईयू ब्लू कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे यूरोप में लंबे समय तक काम करने का रास्ता खुलता है।
greece visa : ईयू ब्लू कार्ड के नियमों में राहत
ग्रीस ने ईयू ब्लू कार्ड के नियमों को भी सरल बना दिया है। अब इसकी वैधता 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है। साथ ही, एक्सपायर होने के बाद भी 3 महीने तक रिन्यूअल के लिए आवेदन किया जा सकता है, जो पहले सिर्फ 1 महीने तक सीमित था।
greece isa : भारतीयों के लिए बड़ा अवसर
ग्रीस के इन नए कदमों से भारतीय युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए यूरोप में करियर बनाने का अच्छा मौका पैदा हुआ है। खासकर टेक और स्किल्ड सेक्टर में काम करने वालों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
आपको बता दें कि ग्रीस में भारतीयों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन वहां एक अच्छी खासी भारतीय कम्युनिटी रहती है। अनुमान के अनुसार ग्रीस में करीब 30 से 35 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें से लगभग 13 से 15 हजार लोग कानूनी रूप से वहां बसे हुए हैं।
जहां तक नौकरी की बात है, तो ग्रीस में रहने वाले ज्यादातर भारतीय काम करते हैं। करीब 10 से 20 हजार भारतीय अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। भारतीय मुख्य रूप से कृषि, कंस्ट्रक्शन, फैक्ट्री और होटल-टूरिज्म जैसे सेक्टर में नौकरी करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो ग्रीस में भारतीयों की संख्या सीमित है, लेकिन वहां काम करने के अच्छे मौके मौजूद हैं, और आने वाले समय में ये संख्या बढ़ सकती है।

