Murder case Raipur : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरेंगाभाटा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का शव जमीन में दफन अवस्था में मिला है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Murder case Raipur : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था। जमीन के बाहर शव का एक हाथ और एक पैर दिखाई दे रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Murder case Raipur : सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों के साथ-साथ मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
read more : Katihar Cyber Fraud: 2 करोड़ का साइबर फ्रॉड उजागर, CA और बैंक मैनेजर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

