,

Bhopal में ईद के बाद लगे ‘अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद’ के नारे, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

Bhopal

Report by: Anirudh

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार ईद-उल-फितर शिया समुदाय ने गम और विरोध के बीच मनाई। ईद की नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की गई। समुदाय के लोगों ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को बड़ी क्षति बताते हुए इसे शहादत बताया।

Bhopal: काली पट्टी और सादे कपड़ों में पहुंचे लोग

नमाज के दौरान शिया समुदाय के लोग काली पट्टियां बांधकर और पुराने व सादे कपड़े पहनकर मस्जिद पहुंचे। उनका कहना था कि यह समय खुशी मनाने का नहीं, बल्कि गम जताने का है।

Bhopal: तस्वीर के साथ अदा की गई नमाज

नमाज के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर भी साथ रखी गई। लोगों ने उनके लिए दुआ की और साथ ही ईरान की जीत के लिए भी प्रार्थना की गई।

Bhopal: त्योहार की परंपराओं से दूरी

समुदाय के लोगों ने कहा कि हालात को देखते हुए इस बार न तो नए कपड़े पहने जाएंगे और न ही कोई विशेष पकवान बनाया जाएगा। यहां तक कि मिठाई और सेवइयों से भी दूरी बनाई गई।

Bhopal: विरोध के साथ शांति का संदेश

नमाज के बाद लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। समुदाय ने अपने तरीके से विरोध जताते हुए एकजुटता दिखाई।

यह खबर भी पढ़ें : Eid ul-Fitr 2026: भोपाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, ईदगाह में हुई नमाज, लोगों ने की अमन चैन की दुआ

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…