,

Music Event: भोपाल में “अनुराग स्वर शाला” का भव्य संगीत समारोह, सुरों की शाम ने बांधा समां

Music Event

Music Event: भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी हॉल में 16 मार्च 2026 को “अनुराग स्वर शाला” का भव्य संगीत कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय शुभा श्रीवास्तव की स्मृति में किया गया, जिसके आयोजक अनुराग श्रीवास्तव रहे। शाम 5 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला और पूरे समय दर्शक सुरों में डूबे रहे।

Music Event: मंत्री ने की सराहना

Music Event

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वास कैलाश सारंग ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को एक साथ लाकर संगीत को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अनुराग श्रीवास्तव के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

Music Event: विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति और सम्मान

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और अनुज सक्सेना को “मोहम्मद रफी सम्मान” से सम्मानित किया।

Music Event: कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां

इस संगीतमय संध्या में भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कुमारी रुनझुन श्रीवास्तव ने “ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा” गीत गाकर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं अनुराग श्रीवास्तव ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

Music Event: संगीतकारों और टीम का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहितचंद तंवरिया (तबला), अजय कुमार दुबे (ड्रम), दीप चौधरी और संजीव सैनी (लीड गिटार), चेतन सोलंकी (पैड्स) और अनिल धारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगीत समन्वय केदार सिंह चौहान ने किया, जिससे प्रस्तुति और भी प्रभावशाली बनी।

Music Event: आकर्षक संचालन और समापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने प्रभावी और रोचक अंदाज में किया, जिससे पूरे आयोजन में ऊर्जा बनी रही। शहर के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी इस आयोजन में शामिल हुए। “अनुराग स्वर शाला” का यह कार्यक्रम एक यादगार सांस्कृतिक संध्या के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

read also: Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, मां दुर्गा पालकी पर करेंगी आगमन, 9 दिनों तक भक्ति में डूबे रहेंगे श्रद्धालु

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…