मध्यप्रदेश का शीर्ष स्थान बरकरार, देश में सभी प्रदेशों से अधिक वन क्षेत्र

- Advertisement -
Ad imageAd image
Madhya Pradesh retains top position, has more forest area than all the states in the country

मध्यप्रदेश, देश में वन और वृक्ष आवरण में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की संस्कृति वाला हमारा देश सम्पूर्ण जीव-जगत को भी अपना कुटुम्ब ही मानता है। हम सदियों से वनों, पहाड़ों और नदियों को पूजते चले आ रहे हैं। पूर्वजों की इस परंपरा को सहेजे जाने के लिए जैव-विविधता का संरक्षण आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों के लिये वन जीवन को सहेजकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

मध्यप्रदेश कुल वन और वृक्ष आवरण 85 हजार 724 वर्ग किलोमीटर और वनावरण 77.073 वर्ग किलोमीटर के साथ देश का अग्रणी राज्य है। यहां वनों को प्रकृति ने अकूत सम्पदा का वरदान देकर समृद्ध किया है। प्रदेश में 30.72 प्रतिशत वन क्षेत्र है जो देश के कुल वन क्षेत्र का 12.30 प्रतिशत है। यहां कुल वन क्षेत्र 94 हजार 689 वर्ग किलोमीटर (94 लाख 68 हजार 900 हेक्टेयर) है। प्रदेश में 24 अभयारण्य, 11 नेशनल पार्क और 8 टाईगर रिजर्व हैं, जिसमें कान्हा, पेंच, बाँधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा और संजय डुबरी टाईगर रिजर्व बाघों के संरक्षण में लैंडमार्क बन गए हैं।

बाघों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिये उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश में बाघों की सुरक्षा और संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। हाल ही में राजधानी भोपाल से सटे रातापानी अभयारण्य को प्रदेश का 8वां टाईगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। शिवपुरी के माधव वन्य जीव उद्यान को भी टाईगर रिजर्व घोषित के जाने की तकनीकी अनापत्ति जारी कर दी गई है, उम्मीद है कि शीघ्र ही यह प्रदेश का 9वां टाईगर रिजर्व बन जाएगा। रातापानी हमेशा से ही बाघों का घर रहा है। रायसेन एवं सीहोर जिले में रातापानी अभयारण्य का कुल 1272 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अधिसूचित है। टाईगर रिजर्व बनने के बाद कुल क्षेत्रफल में से 763 वर्ग किलोमीटर को कोर क्षेत्र घोषित किया गया है। यह वह क्षेत्र है, जहाँ बाघ मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र विचरण कर सकेंगे। शेष 507 वर्ग किलोमीटर को बफर क्षेत्र घोषित किया गया है। यह क्षेत्र कोर क्षेत्र के चारों ओर स्थित है। इसका उपयोग कुछ प्रतिबंधों के साथ स्थानीय रहवासी कर सकेंगे, इनकी आजीविका इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है। रातापानी की अर्बन फॉरेस्ट से समीपता के कारण भोपाल को अब टाईगर राजधानी के रूप में पहचान मिलेगी। रातापानी के टाईगर रिजर्व बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

मध्यप्रदेश ने सबसे पहले लागू किया वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम

मध्यप्रदेश ने देश में सबसे पहले वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम लागू किया। प्रदेश में वर्ष 1973 में वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था। प्रदेश के सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश में सफेद बाघों के संरक्षण के लिये मुकुंदपुर में महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाईगर सफारी की स्थापना की गई है, इसे विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। वन्य जीव विशेषज्ञों ने सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को बाघ सहित कई वन्य-जीवों के प्रजनन के लिए सर्वाधिक अनुकूल स्थान माना है, इसलिए यह इनके लिए आदर्श आश्रय स्थली है। पेंच टाईगर रिजर्व की ‘कॉलर वाली बाघिन’ के नाम से प्रसिद्ध बाघिन को सर्वाधिक 8 प्रसवों में 29 शावकों को जन्म देने के अनूठे विश्व-कीर्तिमान के कारण ‘सुपर-मॉम’ के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह कान्हा टाईगर रिजर्व में पाए जाने वाले हार्ड ग्राउण्ड बारहसिंगा का संरक्षण भी देश ही नहीं दुनिया भर के लिए विशेष है। इसलिए मध्यप्रदेश में इसे राजकीय पशु का दर्जा दिया गया है।

चीतों की पुनर्स्थापना

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष रुचि एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी चीतों की पुनर्स्थापना की गई। अब इनका कुनबा बढ़ने भी लगा है, जो हमारे लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। भारत में 13 हजार से भी अधिक तेंदुए हैं, जिसमें से 25 प्रतिशत तेंदुए मध्यप्रदेश में हैं। प्रदेश में तेंदुओं की संख्या 3300 से अधिक है। देश में तेंदुओं की आबादी में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मध्यप्रदेश में यह वृद्धि 80 प्रतिशत आंकी गई है। घड़ियाल, गिद्धों, भेड़ियों, तेंदुओं और भालुओं की संख्या में भी मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। मध्यप्रदेश बाघों का घर होने के साथ ही तेंदुओं, चीतों, गिद्धों और घड़ियालों का भी आँगन है। दुर्लभ स्तनपायी मछली डॉल्फिन भी अत्यंत साफ-सुथरी चंबल में संरक्षित की जा रही है। इस तरह मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की जैव-विविधता को सम्पन्न बनाने में भी अपना योगदान दे रहा है।

वन्य जीव कॉरिडोर बनने से कम होगा मानव-वन्य जीव संघर्ष

बाघ एवं तेंदुआ स्टेट का सम्मान मध्यप्रदेश को मिला हुआ है। हमारे प्रदेश में संरक्षित क्षेत्रों के अतिरिक्त खुले वनों में भी 30 प्रतिशत से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं। इससे मानव-वन्य जीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये विशेष वन्यजीव कॉरिडोर बनाये गये हैं। साथ ही 14 रीजनल रेस्क्यू स्क्वॉड और एक राज्य स्तरीय रेस्क्यू स्क्वॉड का गठन किया गया है। वन्य जीवों को मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए संवेदनशील क्षेत्रों से रेस्क्यू कर संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जायेगा, जिससे वन्य जीवों का प्रबंधन एवं संरक्षण अधिक प्रभावी रूप से हो सकेगा। इन संघर्षों में प्रतिवर्ष औसतन 80 प्रतिशत जनहानि, 15 हजार पशु हानि होती है और 1300 नागरिक घायल होते हैं। मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये शासन ने जनहानि के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि को 8 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इन प्रकरणों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 30 दिवस के अंदर क्षति-पूर्ति राशि का भुगतान किया जाता है।

प्रदेश में हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक एलीफेंट-टॉस्कफोर्स का गठन किया गया है। हाथी प्रबंधन के लिये योजना तैयार की जा रही है। इसमें एआई तकनीक के उपयोग से स्थानीय समुदायों की सहभागिता को भी प्रबंधन में सम्मिलत किया जा रहा है। हाथी विचरण क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

जीआईएस-2025 में आतिथ्य का नया आयाम: भोपाल में पहली बार टेंट सिटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित

जीआईएस-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कैपिटल सिटी

जीआईएस-2025 में आतिथ्य का नया आयाम: भोपाल में पहली बार टेंट सिटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित

जीआईएस-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कैपिटल सिटी

MP: अनूठा मामला, चोरों को मंदिर ले जाकर मंगवाई माफी

मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अभियोजन अधिकारियों की न्याय

मध्यप्रदेश बन रहा है सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबल स्टार्ट-अप हब

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि स्टार्ट-अप को अधिक से

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025: कक्षा 10 और कक्षा 12 के एग्ज़ाम क्या बोले छात्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025 की कक्षा 10 और 12

शार्क टैंक: पाल्मोनास ने सीज़न 4 में 1.26 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया

पाल्मोनास, एक डेमी-फाइन ज्वेलरी ब्रांड, ने शार्क टैंक इंडिया सीज़न 4 में

PFA की मुरादाबाद अध्यक्ष के साथ मारपीट का वीडियो वायरल।

मेनका गांधी की एन जी ओ पी एफ ए की मुरादाबाद अध्यक्षा

जैविक खेती की और अग्रसर हो रहे हैं किसान, कम पानी में ले रहे हैं उन्नत उपज

पढ़े लिखे युवा कर रहे आर्गनिक खेती रिपोर्ट: राहुल शर्मा, जोबनेर जयपुर:

लाहौर में बजा ‘जन-गण-मन’, चैंपियंस ट्रॉफी के बीच हुई गलती, जाने क्यों ?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अनोखी घटना: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के दौरान गलती से

दिल्ली विधानसभा सत्र: 24 फरवरी से होगी शुरुआत, विधायकों को शपथ और अध्यक्ष का चुनाव

दिल्ली: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने सरकार बनाई है

APPSC ग्रुप-2 मेंस परीक्षा: एपी सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा स्थगित

अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रुप-2 मेंस परीक्षा को कुछ दिनों के

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…

दुबई में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

मेरी सोच अलग है: नितिन कामथ ने पुलेला गोपीचंद की खेल से जुड़ी सलाह पर दी प्रतिक्रिया

ज़ेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने हाल ही में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच

झारखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा खुलासा: पेपर लीक केस में दो गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में

AIR INDIA: शिवराज ने टूटी कुर्सी पर किया सफर, विपक्ष ने उठाए सवाल

एयर इंडिया पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री

वनप्लस नॉर्ड CE3 5G को मिला ऑक्सीजनOS 15 अपडेट: नई सुविधाओं की पूरी जानकारी

वनप्लस नॉर्ड CE3 5G के लिए ऑक्सीजनOS 15 अपडेट जारी हो गया

वसुंधरा का बयान: युगांडा पुलिस ने किया मानवाधिकार का उल्लंघन

भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल ने युगांडा में अपनी

महाकुंभ 2025: “डिजिटल फोटो स्नान” सेवा का वायरल वीडियो हुआ हिट

अनोखी सेवा का वायरल वीडियो प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला 2025

KEAM 2025: पंजीकरण शुरू, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क की पूरी जानकारी

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कerala Entrance Examinations (CEE) के आयुक्त कार्यालय ने विभिन्न

Bonnie Blue ने 1,057 पुरुषों के साथ समय बिताने के बाद नकली गर्भावस्था का दावा किया

ब्रिटिश मॉडल Bonnie Blue ने दावा किया है कि उसने अपने प्रशंसकों

प्रवचन या षड्यंत्र ? आसाराम की चाल ने मचाया बवाल

इंदौर: नाबालिग और महिला से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में

PUBG Mobile 3.7 का नया रोंडो मैप: 8×8 किमी में पूर्वी और आधुनिक सौंदर्य का संगम

PUBG Mobile 3.7 अपडेट की रिलीज डेट घोषित PUBG Mobile के प्रशंसकों

ताज बंजारा होटल सील: प्रॉपर्टी टैक्स बकाया का मामला

हैदराबाद के बंजारा हिल्स में स्थित एक प्रमुख होटल, ताज बंजारा, को

विकसित गुजरात के लिए 2025-26 बजट की मुख्य बातें

20 फरवरी 2025 को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने वित्त

जम्मू-कश्मीर में पुलिस फेरबदल: 157 डीएसपी बदले, आईपीएस अधिकारियों को नए निर्देश

जम्मू, 20 फरवरी: जम्मू और कश्मीर पुलिस (जेकेपी) ने एक बड़े फेरबदल

Kash Patel की एफबीआई यात्रा और एलेक्सिस विल्किंस का साथ

Kash Patel का एफबीआई निदेशक बनना चर्चा में है, साथ ही उनकी

अकाउंटेंट्स को ‘ अकाउंटेंट’ का तमगा चाहिए, ICMAI ने ठोकी ताल !

नई दिल्ली: लेखाकारों की नुमाइंदगी करने वाला संस्थान ICMAI अब सरकार से

Top 10: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज

शीर्ष 10 ब्रेकिंग न्यूज़ (22 फरवरी 2025) इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5

आज का राशिफल – 22 फरवरी 2025 (शुक्रवार)

मेष (Aries) पहलूभविष्यवाणीस्वास्थ्यऊर्जा अधिक रहेगी; इसे शारीरिक गतिविधियों में लगाएं।करियरनई संभावना मिल

पैसों के लेनदेन के चलते सरपंच की हुई पिटाई

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में पेसो के लेन देन