MP Wheat Procurement 2026 : 19 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, 2625 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत
MP Wheat Procurement 2026 : मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि शेष संभागों में यह प्रक्रिया 7 अप्रैल से प्रारंभ की जाएगी।

MP Wheat Procurement 2026 : मंत्री ने बताया कि गेहूं की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सुविधा मिल सके। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके बाद अब किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
इस वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेशभर में 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। बीते वर्ष करीब 15.44 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। इससे स्पष्ट है कि इस बार बड़ी संख्या में किसान समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने के लिए तैयार हैं।
MP Wheat Procurement 2026 : प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, देवास और सागर—में बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। सरकार का लक्ष्य है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू तरीके से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसानों को समय पर भुगतान किया जाए, जिससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
READ MORE : MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

