RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और घेराव या प्रदर्शन से उसकी गरिमा को नुकसान नहीं होता, बल्कि जनता की आवाज उठाने का यह लोकतांत्रिक तरीका है।

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट ने मनरेगा कानून का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक अनोखी योजना थी, जिसका उद्देश्य लोगों को रोजगार देना था। उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार जनता के मुद्दों से भटककर धर्म की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री हुए, जिनमें गैर-कांग्रेसी भी शामिल रहे, लेकिन किसानों का इस तरह शोषण पहले कभी नहीं हुआ।
RAIPUR NEWS : किसान, महंगाई, विदेश नीति और लोकतंत्र को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
RAIPUR NEWS : उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश पर बाहरी दबाव कैसे हो सकता है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनेल ट्रंप का जिक्र करते हुए तंज कसा कि वे दूर बैठकर युद्धविराम की घोषणा कर देते हैं, लेकिन भारत सरकार की ओर से स्पष्ट रुख सामने नहीं आता।
RAIPUR NEWS : पायलट ने राज्यसभा चुनाव में विधायकों को लालच देने और संसद में विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि सांसदों का माइक बंद किया जाता है और उन्हें बर्खास्त तक कर दिया जाता है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया। साथ ही धान खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।
READ MORE : OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

