Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Oscars 2026 Winners

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही है। 98वें अकादमी पुरस्कारों 2026 में दो फिल्मों ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को कुल 13 नामांकन मिले, जिनमें से उसने 6 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। वहीं रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ को 16 नामांकन मिले, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक थे, लेकिन यह केवल 4 अवॉर्ड जीतने में सफल रही।

Oscars 2026 Winners: इस साल के बड़े विजेता, जॉर्डन और जेसी

Oscars 2026 Winners

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड लगभग तय माना जा रहा था और जेसी बकली ने अपनी फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए यह पुरस्कार जीता। वहीं, सिनर्स के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के नाम रहा।

Oscars 2026 Winners: 2026 के ऑस्कर विजेताओं की पूरी सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसी बकली (हैमनेट)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन (वेपन्स)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली (फ्रेंकेंस्टीन)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी (फ्रेंकेंस्टीन)
  • सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग डायरेक्टर: कसंद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा (टाई)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: शॉन पेन
  • सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा: सिनर्स (रयान कूगलर)
  • सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा: वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकेंस्टीन (टमारा डेयरडेविल और शेन वेउओ)
  • सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट: अवातार: फायर एंड ऐश
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एंप्टी रूम्स
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्टर पुतिन
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: सिनर्स
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड: एफ 1
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू
  • सर्वश्रेष्ठ मूल गीत: गोल्डेन

read also: 96 Movie: ओटीटी के बीच ‘96’ ने साधारण कहानी से बनाया ब्लॉकबस्टर, दर्शकों के दिलों में बस गई प्रेम कहानी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर