,

Hindu New Year: कर्मश्री द्वारा विशाल भगवा यात्रा का आयोजन, हजारों नागरिकों ने भगवा ध्वज लेकर हिन्दू नववर्ष का शंखनाद किया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hindu New Year

Hindu New Year: हिन्दू नववर्ष सनातनी चेतना के उत्सव का पर्व है: विधायक रामेश्वर शर्मा

Hindu New Year: भोपाल। देशभर में हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की धूम प्रारंभ हो गई है। हर तरफ लोग अपने अपने तरह से कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां कर रहे हैं। भोपाल में भी हिन्दू नववर्ष के पूर्व रविवार को टीटी नगर स्थित अटल पथ भगवामय हो उठा, जहां विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कर्मश्री संस्था द्वारा विशाल भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में भोपाल के हजारों-हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में भगवा ध्वज लेकर हिन्दू नववर्ष के स्वागत का शंखनाद किया।

यात्रा के दौरान पूरा अटल पथ “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण में उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या सहभागिता की। नागरिकों की इस उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच लहराते भगवा झंडों से लगभग एक किलोमीटर तक पूरी सड़क पर भगवामय माहौल दिखाई पड़ा। जहां सभी ने हिन्दू नववर्ष के स्वागत को सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के साथ मनाते हुए हर घर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प व्यक्त किया।

Hindu New Year: ज्ञात हो कि – विधायक रामेश्वर के नेतृत्व में कर्मश्री संस्था द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैती चांद के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक सहभागी बनते हैं। कर्मश्री द्वारा विगत 25 वर्षों से गुड़ी पड़वा के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाता है। इस बार संस्था द्वारा रजत जयंती वर्ष पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आयोजित भगवा यात्रा में विशाल जनसमूह सम्मिलित हुआ। नागरिकों की सहभागिता के आधार पर यह यात्रा हिन्दू नववर्ष पर मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली सबसे विशाल यात्रा है।

Hindu New Year: यात्रा के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि – हिन्दू नववर्ष केवल एक तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसलिए हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज फहराकर इस सांस्कृतिक गौरव का उत्सव सबको मनाना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ आज आयोजित यह भगवा यात्रा, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर पिछले 25 सालों से आयोजित होने वाले हमारे मुख्य कार्यक्रम “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” की श्रृंखला का प्रारंभ है।

Hindu New Year

Hindu New Year: उन्होंने कहा कि – 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास जी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के कर कमलों से संपन्न होगा। हमें विश्वास है कि यह आयोजन न केवल साहित्य और संस्कृति का उत्सव बनेगा, बल्कि समाज में हिन्दू नववर्ष की चेतना को और अधिक व्यापक रूप से स्थापित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि – ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष हजारों नागरिक इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हिन्दू नववर्ष का स्वागत करते हैं।

विधायक शर्मा ने कवि सम्मेलन को लेकर नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि – कवि सम्मेलन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुरषों और महिलाओं को बैठने की अलग व्यवस्था, पानी की व्यवस्था के साथ पार्किंग आदि की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसलिए हर सनातनी पूरे परिवार के साथ आयोजन में सम्मिलित हों, विशेषकर युवा पीढ़ी को अवश्य साथ लाएं ताकि सनातन के मूल्यों का बीजारोपण उनमें किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के