Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक पिछले दो दिनों से गायब है, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

Raipur: कलेक्शन के लिए निकला था एजेंट

लापता युवक की पहचान जयप्रकाश साल्वे के रूप में हुई है, जो रायपुर के बजरंग नगर, आजाद चौक क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। जयप्रकाश साल्वे क्रिस्टल आर्केड स्थित गोयल स्टील में कैश कलेक्शन का काम करता था। जानकारी के अनुसार वह कलेक्शन के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Raipur: मोबाइल बंद, बाइक समेत गायब

बताया जा रहा है कि जयप्रकाश साल्वे का मोबाइल फोन बंद है और वह अपनी बाइक के साथ ही लापता है। दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने से परिजन और कंपनी से जुड़े लोग चिंतित हैं।

Raipur: कारोबारी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

मामले में कारोबारी की ओर से गंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जयप्रकाश साल्वे करीब 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।

Raipur: पुलिस कर रही जांच

फिलहाल गंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

read also: New Delhi लद्दाख में शांति की नई उम्मीद: 170 दिन बाद रिहा होंगे सोनम वांगचुक; केंद्र सरकार ने वापस लिया NSA, बिना शर्त रिहाई के आदेश जारी

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय