,

Datia: गोराघाट पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा; भीम आर्मी की संकल्प यात्रा पर पुलिस का लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का हुआ इस्तेमाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Datia

Report: Vijay gupta

Datia मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट इलाके में बुधवार को पुलिस और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। बिना अनुमति के ग्वालियर की ओर कूच कर रही ‘संकल्प यात्रा’ को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस के गोलों और हल्के लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अस्थाई जेल भेज दिया गया है।

Datia प्रशासन ने रद्द की थी अनुमति, स्वर्ण आर्मी ने जताई थी आपत्ति

जानकारी के अनुसार, आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से शुरू होकर ग्वालियर की ओर जा रही थी। गोराघाट में एक बड़ी सभा भी प्रस्तावित थी। हालांकि, स्वर्ण आर्मी की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने सभा और यात्रा दोनों की अनुमति को निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 500 से अधिक कार्यकर्ता भीम आर्मी के झंडों के साथ आगे बढ़ने लगे।

Datia सिंध नदी के पुल पर बना ‘छावनी’ का नजारा

कार्यकर्ताओं के बढ़ते कदम को देखते हुए दतिया और ग्वालियर जिला पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। सिंध नदी के गोराघाट पुल पर भारी बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि यात्रा को ग्वालियर की सीमा में प्रवेश करने से रोका जा सके। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने और आगे बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं। स्थिति अनियंत्रित होते देख आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

Datia भारी पुलिस बल तैनात, 100 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर अस्थाई जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धारा-144 और प्रशासनिक आदेशों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल गोराघाट पुल और आसपास के क्षेत्रों में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

Read this: Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को