,

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक नशे में धुत वाहन चालक ने टीआई (ट्रैफिक इंस्पेक्टर) से बदसलूकी की। आरोपी ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

Raipur: टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी विकास शुक्ला ने टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दी और ड्यूटी पर तैनात जवानों से गाली गलौज कर उनकी वर्दी फाड़ दी।

Raipur: पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआई की शिकायत के बाद पुलिस ने विकास शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रशासन की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए तुरंत कार्रवाई की, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की अवहेलना न हो।

read also: Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू