,

Bhopal Kolar : सब्जी विक्रेताओं ने थाने में दिया शिकायती आवेदन, परेशान करने का लगाया आरोप, युवक ने कहा इल्जाम निराधार

Bhopal

By: Digital Desk

Bhopal: कोलार रोड थाना क्षेत्र के बासखेड़ी स्थित 80 फीट रोड पर सब्जी के ठेले लगाने को लेकर आए दिन विवाद होता है। अब ये विवाद इतना बढ़ गया है कि सब्जी बेचने वाले लोगों ने एक युवक पर उन्हें परेशान करने और ठेले हटवाने का आरोप लगा दिया है। इस संबंध में ठेला संचालकों ने आप पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रीना सक्सेना और कार्यकर्ताओं की अगुवाई में कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Bhopal

Bhopal: शाम के समय लगते हैं सड़क पर सब्जी के ठेले

शिकायती आवेदन में बताया गया है कि बासखेड़ी के 80 फीट रोड पर कई लोग प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सब्जी के ठेले लगाकर अपना रोजगार चलाते हैं। इन ठेलों के माध्यम से ही वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Bhopal: युवक पर गाली-गलौच और ठेले हटवाने का आरोप

शिकायती आवेदन में ठेला संचालकों का आरोप है कि प्रियंका नगर, कोलार रोड निवासी 35 वर्षीय अनमोल सक्सेना अक्सर मौके पर आकर उनसे गाली-गलौच करता है और ठेले हटवा देता है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति उस स्थान पर रहता भी नहीं है, फिर भी आकर ठेले वालों को परेशान करता है।

Bhopal: ठेला संचालकों ने लगाई कार्रवाई की गुहार

पीड़ितों ने आवेदन में बताया कि वे गरीब लोग हैं और सब्जी बेचकर ही अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

युवक ने आरोप निराधार और झूठे बताए

स्वदेश न्यूज ने अनमोल सक्सेना से भी इस विवाद के बारे में फोन पर बात कर उनका वर्जन लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ठेले वाले सब्जी की दुकान लगाकार सड़क जाम करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। इसके बाद कार्रवाई के डर से सब्जी की अवैध दुकान लगाने वाले उनपर मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने किसी के साथ भी गाली गलौच नहीं की है। ठेले वाले उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। अनमोल सक्सेना ने बताया कि वे एमएनसी में जॉब करते हैं। उन पर जो आरोप लगाए हैं वो निराधार और झूठे हैं।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…