Mangalour Haridwar : हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद वहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मोहल्ला हल्का, पठानपुरा और जैनपुर के कई युवक, कामगार और छात्र अभी भी ईरान में फंसे हुए हैं। कुछ परिवारों के दो सदस्य वहां हैं, तो कुछ के चार सदस्य।

Mangalour Haridwar : परिजनों का कहना है कि लगातार हमलों और तनाव की खबरें मिल रही हैं, जिससे बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने भारत सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि जैसे पहले यूक्रेन संकट के दौरान भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया, उसी तरह उनके अपनों को भी सुरक्षित भारत लाया जाएगा।
Mangalour Haridwar : कुछ लोग हाल ही में ईरान से लौटे हैं। उनका कहना है कि जब वे वहां से निकले, तब हालात गंभीर नहीं थे, लेकिन पिछले दो दिनों में स्थिति तेजी से बिगड़ी है। जिन इलाकों में उनके लोग रह रहे हैं, वहां फिलहाल वे सुरक्षित हैं, लेकिन माहौल चिंताजनक बना हुआ है।
परिवार लगातार संपर्क में हैं, फिर भी हर नई खबर के साथ डर और अनिश्चितता बढ़ रही है। सभी की निगाहें अब केंद्र सरकार की संभावित राहत और निकासी योजना पर टिकी हैं, ताकि उनके परिजन जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लौट सकें।
READ MORE : Agriculture Cabinet : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को पहली ‘कृषि कैबिनेट’ मीटिंग

