,

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: A speeding car collided with an electric pole in Raipur.

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पंडरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा पंडरी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कार की रफ्तार इतनी तेज बताई जा रही है कि टक्कर लगते ही बिजली का खंभा मुड़ गया और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। हादसे के तुरंत बाद आसपास की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।


Raipur Car Accident: टक्कर के बाद इलाके में गुल हुई बिजली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सीधे बिजली खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तारों से चिंगारी निकलने लगी। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, जिससे पूरे इलाके में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।


Raipur Car Accident: दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

READ ALSO: Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

Raipur Car Accident के इस मामले ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…