Giridih civic election latest : सैकड़ों समर्थकों के साथ सरिया में शक्ति प्रदर्शन, विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा
Giridih civic election latest : गिरिडीह। बड़की सरिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी के समर्थन में शनिवार को सरिया में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत सरिया के झंडा चौक से हुई, जो मुख्य बाजार मार्ग होते हुए बागोडीह चौक तक पहुंचा।
विजय जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने डीजे और आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी मनाई तथा पूरे रास्ते नारेबाजी कर उत्साह जताया। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने फूलमाला पहनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।
Giridih civic election latest : बागोडीह चौक पहुंचने के बाद जुलूस वापस झंडा चौक लौटा, जहां यह एक जनसभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए शोभा देवी ने क्षेत्र की जनता, मतदाताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Giridih civic election latest : उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बड़की सरिया क्षेत्र का समग्र विकास होगा। स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति में सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी मुख्य योजनाओं में शामिल रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत जनता की जीत है और नगर पंचायत के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

