सतवास: विधायक मुरली भंवरा ने आदिवासी पीड़ित परिवार से की भेंट, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: हेमंत गुर्जर

सतवास मेले के दौरान अंडे की ठेली को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था, जब एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने एक आदिवासी परिवार पर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बागली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरली भंवरा ने सतवास का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की, फिर पीड़ित आदिवासी परिवार के घर पहुंचकर उनसे सीधे मुलाकात की।

विधायक भंवरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि घटना से जुड़े वायरल वीडियो में जिन युवकों की पहचान हुई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

इधर, 23 मई को सर्व हिंदू समाज और जनजाति विकास मंच द्वारा सतवास में एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन