रिपोर्टर: ऋषभ कुमार
Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों में इन दिनों कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारे जगह-जगह गंदगी पसरी है, वहीं बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी कूड़े के ढेर जमा हैं। नगर परिषद द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं कराए जाने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Nawada News : सड़कों के किनारे फैले कचरे से उठती दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को गंदगी के बीच दिनभर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर लोगों को मुंह-नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है।

शहर के प्रमुख स्थानों—प्रजातंत्र चौक, पुरानी बाजार मोड़, पंपुकल चौक, इंदिरा चौक, गोला रोड, कलाली रोड और मेन रोड—पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अलावा वार्डों के मोहल्लों, गलियों और नालियों में भी गंदगी फैली हुई है।
Nawada News: स्वच्छ नवादा का दावा फेल
Nawada News : नगर में स्वच्छता अभियान के दावे पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं। न सड़कों की नियमित सफाई हो रही है और न ही नालियों की समुचित देखरेख। नगर परिषद ने 16 वार्डों में कूड़ा उठाने और सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंप रखा है, जबकि अन्य वार्डों में सफाई कर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं दिख रही है।
होली के दौरान दो दिनों के अवकाश के कारण स्थिति और भयावह हो गई। पर्व के बाद घरों से निकले अतिरिक्त कचरे का अब तक उठाव नहीं हो सका है। शहर में ठोस और व्यवस्थित सफाई प्रणाली के अभाव में लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
READ MORE : JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

