REPORT BY : AJAY NIGAM
MP Textile Investment : नई दिल्ली में मध्य प्रदेश का निवेश रोड शो
MP Textile Investment : मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में “वस्त्र एवं गारमेंट निवेश आउटरीच कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्वालियर एवं चंबल संभाग में टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना था।

MP Textile Investment : देशभर से निवेशकों की बड़ी भागीदारी
इस कार्यक्रम में टेक्सटाइल एसोसिएशन दिल्ली, ओखला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ट्राइबर्ग सहित देशभर से 60 से अधिक उद्योगपति और निवेशकों ने हिस्सा लिया। ब्लैकबेरीज़ और वेलेंसिया अपैरल्स (नोएडा) जैसी प्रमुख कंपनियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
MP Textile Investment : MPIDC ने प्रस्तुत किए निवेश अवसर
MPIDC की कार्यकारी निदेशक सुश्री अनीशा श्रीवास्तव ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों, सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली और विभिन्न प्रोत्साहनों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है।
MP Textile Investment : ग्वालियर-चंबल बना आकर्षक निवेश गंतव्य
प्रस्तुति में यह भी बताया गया कि इस क्षेत्र में कुशल श्रमशक्ति, बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। इन सभी कारणों से ग्वालियर-चंबल टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बन रहा है।
MP Textile Investment : निवेशकों ने दिखाई रुचि
कार्यक्रम में शामिल उद्योग प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश सरकार और MPIDC की इस पहल की सराहना की। कई निवेशकों ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।
READ MORE : DAVV Indore Foundation : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस, ज्ञान और वैश्विक उत्कृष्टता का लिया संकल्प

