,

Rahul Gandhi Book पर विवाद, अवैध सर्कुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, पब्लिशर ने बताया कॉपीराइट उल्लंघन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rahul Gandhi Book

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Rahul Gandhi Book: संसद परिसर में राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के अंश दिखाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने डिजिटल और अन्य माध्यमों में किताब की कथित अवैध कॉपियों के सर्कुलेशन को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rahul Gandhi Book: पब्लिशर ने कहा- किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने स्पष्ट किया है कि उनके पास इस किताब के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स हैं, लेकिन किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। पब्लिशिंग हाउस ने कहा कि किताब की कोई भी प्रिंट या डिजिटल कॉपी अभी तक सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की गई है।

Rahul Gandhi Book: बाजार में मौजूद प्रतियां अवैध: PRHI

PRHI ने बयान जारी कर कहा कि बाजार या ऑनलाइन उपलब्ध कोई भी प्रति- चाहे वह पूरी किताब हो या अंश, PDF हो या प्रिंट-अवैध है और कॉपीराइट का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी सभी प्रतियों का सर्कुलेशन तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

Four Stars of Destiny FIR: अवैध सर्कुलेशन पर कानूनी कार्रवाई होगी

Rahul Gandhi Book

पब्लिशर ने कहा कि किताब की किसी भी अवैध प्रति के प्रसार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें डिजिटल लीक और अनधिकृत प्रकाशन शामिल हैं।

Rahul Gandhi Book: राहुल गांधी को संसद में पढ़ने से रोका गया था

पिछले सप्ताह राहुल गांधी को संसद परिसर में इस किताब की एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था। वह 2 फरवरी से लोकसभा में इसके अंश पढ़ना चाहते थे, लेकिन किताब के अप्रकाशित होने के कारण उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

READ ALSO: Arunachal Pradesh Earthquake: पश्चिमी कामेंग में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1; सिक्किम में भी महसूस किए गए कंपन

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड