,

Arunachal Pradesh Earthquake: पश्चिमी कामेंग में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1; सिक्किम में भी महसूस किए गए कंपन

/afghanistan-earthquake-today-hindu-kush/

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Arunachal Pradesh Earthquake: अरुणाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में देर रात 12:58 बजे भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। झटके हल्के थे, इसलिए अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।

Arunachal Pradesh Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी का बयान

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र 27.45° N अक्षांश और 92.11° E देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Arunachal Pradesh Earthquake: पहले भी दर्ज हुए थे झटके

इससे पहले 28 जुलाई 2025 को अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। तब इसका केंद्र 27.06° N अक्षांश और 95.42° E देशांतर पर 7 किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं, इसी दिन सुबह 5:38 बजे सिक्किम के नामची में भी 5 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Arunachal Pradesh Earthquake: भूकंप क्यों आते हैं?

वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी चार मुख्य परतों—इनर कोर, आउटर कोर, मैन्‍टल और क्रस्ट—से बनी है। क्रस्ट और ऊपरी मैन्‍टल मिलकर लिथोस्फेयर बनाते हैं, जो कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी होती है। ये प्लेटें हर साल लगभग 4–5 मिमी खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या सरकती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है।

Arunachal Pradesh Earthquake: भूकंप से बचाव के उपाय

  • झटके महसूस होते ही खुले स्थान में चले जाएं।
  • अगर घर के अंदर हों तो मजबूत टेबल या पलंग के नीचे छिपें।
  • लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊंची इमारतों से दूर रहें।
  • शांत रहें और अफवाहों से बचें।

READ ALSO: Weather Update: फरवरी में बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…