,

Jabalpur: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur

Report by: Somnath Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Jabalpur: ओमती थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके पीवीआर मॉल के पास आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (MP 20 CL 0057) ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति इतनी अधिक थी कि युवक संभल भी नहीं पाया और सीधे उसकी चपेट में आ गया।

Jabalpur: मोड़ पर तेज रफ्तार बनी काल

घटना के चश्मदीद एडवोकेट शोएब ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार मोड़ से अत्यधिक गति में टर्न ले रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को उसने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दृश्य इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

Jabalpur

Jabalpur: मानवता को ताक पर रखकर चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक ने घायल युवक की मदद करने के बजाय गाड़ी तेज कर मौके से फरार होना बेहतर समझा। वह ‘तय्यब अली’ मार्ग की ओर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय हरकत पर गहरा आक्रोश जताया है।

Jabalpur: पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

ओमती थाना पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

Read also: Chhatarpur: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, चालक फरार

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में