Chhatarpur: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, चालक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhatarpur

Report by: Imran Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Chhatarpur: छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर तिराहे के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अवैध रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नवविवाहित दंपत्ति की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chhatarpur: विवाह के बाद लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन

जानकारी के अनुसार, बारात सरबई से भरवारा गांव गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा अमित अहिरवार अपनी नवविवाहिता पत्नी प्रभा अहिरवार को लेकर कार से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ दूल्हे का फूफा और एक अन्य रिश्तेदार भी कार में सवार थे।

Chhatarpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

बसंतपुर तिराहे के पास सामने से आ रहे अवैध रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chhatarpur: स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chhatarpur: चालक फरार, वाहन मौके पर छोड़ गया

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Chhatarpur: अवैध रेत परिवहन पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत परिवहन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

Chhatarpur: पुलिस जांच में जुटी

लवकुश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Read also: MP Weather: MP में अभी और सताएगी सर्दी: कटनी-शहडोल सबसे ठंडे, भोपाल-इंदौर में पारा लुढ़का

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र