PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Malaysia Visit Day 2

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। कुआलालंपुर स्थित परदाना पुत्रा बिल्डिंग में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर स्वयं अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया था।

PM Malaysia Visit Day 2

इस समय दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) स्तर की वार्ता चल रही है। बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कृषि, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत–मलेशिया सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, क्षमता निर्माण और रक्षा–सुरक्षा साझेदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने मलेशिया को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी।

PM Malaysia Visit Day 2: भारतीय मूल के 30 लाख लोग बने मजबूत सेतु

पीएम मोदी ने कहा कि लगभग 30 लाख भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं और यही आपसी जनसंपर्क भारत–मलेशिया संबंधों की असली ताकत है।

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि एयरपोर्ट पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से वह अभिभूत हैं और दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर आशान्वित हैं।

PM Malaysia Visit Day 2: भारत–मलेशिया के बीच कई समझौतों की संभावना

रविवार को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापक वार्ता होगी, जिसमें कई द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले कहा था कि भारत रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाने पर जोर देगा।

गौरतलब है कि भारत और मलेशिया ने अगस्त 2024 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

IPL 2026 का आगाज आज से, जानें पूरा शेड्यूल और मैच टाइम्स

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के बाकी बचे

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में