,

U 19 WC Final: अंडर-19 ताज के लिए आज भारत–इंग्लैंड आमने-सामने, भारत की नजर छठी ट्रॉफी पर

- Advertisement -
Ad imageAd image
U 19 WC Final

U 19 WC Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज 5 बार की चैंपियन भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे किया जाएगा। भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी, टीम ने 1998 में इकलौता टाइटल जीता था। इससे पहले 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी।

U 19 WC Final: हेड टु हेड में भारत का दबदबा

U 19 WC Final

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 56 यूथ वनडे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। 41 मैच भारत ने जीते, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 13 में जीत मिली। एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा।

वैभव भारत के सबसे बड़े रन-स्कोरर

U 19 WC Final

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 11 विकेट लिए, जिसमें उनका बेस्ट 5/16 रहा।

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में

U 19 WC Final

इंग्लैंड की ओर से बेन मेयस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 399 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 191 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में मैनी लुम्सडेन ने 15 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।

हरारे की पिच पर बड़े स्कोर की संभावना

हरारे की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है। स्क्वेयर और स्ट्रेट बाउंड्री छोटी होने के कारण रन बनाना आसान होता है। दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल 621 रन बने थे, जिससे साफ है कि यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

U 19 WC Final: मैच के दौरान बारिश का खतरा

U 19 WC Final

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर धूप और बादल छाए रहेंगे। दोपहर में गरज के साथ बारिश की 58% संभावना जताई गई है। तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

U 19 WC Final: संभावित प्लेइंग-11

भारत:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड:
थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।

U 19 WC Final: मैच कहां देखें?

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप