,

Yamuna Nagar: भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर, दंपत्ति और 4 साल के बेटे की मौत

cg-top-10-october-03/

Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni

Yamuna Nagar: यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुराना सहारनपुर मार्ग पर पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति और उनके चार साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Yamuna Nagar: टक्कर इतनी जबरदस्त कि तीनों सड़क पर गिरे

Yamuna Nagar

यह हादसा सोमवार को यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड स्थित पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Yamuna Nagar: अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दंपत्ति और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।

Yamuna Nagar: पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक सचिन की सात वर्षीय बेटी उत्तराखंड में अपनी दादी के पास रहती है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 02-02-2026: जानें HR की 10 बड़ी खबरें

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…