,

T20 WC Warm Up Matches: ICC ने जारी किया शेड्यूल, भारत 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा

T20 WC Warm Up Matches

T20 WC Warm Up Matches: ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि उससे पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 अभ्यास मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे।

T20 WC Warm Up Matches: भारत और पाकिस्तान का वॉर्म-अप मुकाबला किससे?

टीम इंडिया सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम 4 फरवरी को कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मुकाबला खेलेगी।

T20 WC Warm Up Matches

कहां खेले जाएंगे मैच?

भारत में वॉर्म-अप मुकाबले बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे। श्रीलंका में ये मैच कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे।

वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल

2 फरवरी

  • अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
  • USA बनाम इंडिया ‘A’ – नवी मुंबई, शाम 5 बजे
  • कनाडा बनाम इटली – चेन्नई, शाम 7 बजे

3 फरवरी

  • ओमान बनाम श्रीलंका ‘A’ – कोलंबो, दोपहर 1 बजे
  • नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो, दोपहर 3 बजे
  • नेपाल बनाम UAE – चेन्नई, शाम 5 बजे

4 फरवरी

  • स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया – बेंगलुरु, दोपहर 1 बजे
  • अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
  • पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – कोलंबो, शाम 5 बजे
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका – नवी मुंबई, शाम 7 बजे

5 फरवरी

  • जिम्बाब्वे बनाम ओमान – कोलंबो, सुबह 11 बजे
  • नेपाल बनाम कनाडा – चेन्नई, दोपहर 1 बजे
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – कोलंबो, शाम 5 बजे
  • न्यूजीलैंड बनाम USA – नवी मुंबई, शाम 7 बजे

6 फरवरी

  • इटली बनाम UAE – चेन्नई, दोपहर 3 बजे
  • इंडिया ‘A’ बनाम नामीबिया – बेंगलुरु, शाम 5 बजे

T20 WC Warm Up Matches: भारत में लाइव कैसे देखें?

भारत में टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वॉर्म-अप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और Jio Hotstar पर होगा। इसके अलावा कई अन्य मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भी Jio Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…