अनोखी शादी: ना फेरे, ना मंगलसूत्र, संविधान की शपथ लेकर विवाह संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unique marriage: No rounds, no mangalsutra, marriage concluded by taking oath on the Constitution

शादी समारोह में कई तरह की परंपराएं, रस्मों रिवाज आपने देखे होंगे लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है जहां दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की किताब और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को सामने रखकर विवाह बंधन में बंध गए। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव की सीमा पर कापू ग्राम पंचायत में यह अनोखी शादी देखने को मिली जो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि इस अनूठी शादी में न तो सात फेरे हुए और न ही बैंड बाजे, बल्कि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भारत के संविधान की शपथ लेकर लड़का-लड़की ने शादी कर ली। संविधान की शपथ लेकर हुई इस शादी में समाज के लोग काफी खुश नज़र आए, उन्होंने वर वधु को शादी की शुभकामनाएं दी।

बिना रस्मों रिवाज के हुई शादी

कापू की इस अनोखी शादी में वर वधु ने गुरु घासीदास जयंती के मौके पर शादी की, शादी के बारे में जानने वाले हर व्यक्ति ने शादी की तारीफ की, इलाके में इस शादी को लेकर लगातार चर्चा है, जिस कारण अन्य लोग भी इससे प्रेरणा ले रहे है।

संविधान की शपथ लेकर शादी के बंधन में बंधा जोड़ा

शादी में सात फेरे लेने, हवन पूजन के बजाय संविधान की शपथ ली गई। विदाई में ना ही फेरे हुए, ना ही मंगलसूत्र और सिंदूर की रस्में हुई। यहां दूल्हा-दुल्हन ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर के सामने संविधान की शपथ ली और एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। इस शादी में वैदिक मंत्रों का उच्चारण नहीं हुआ बल्कि सिर्फ संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गई। वर वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर बेहद सादगी से शादी संपन्न की। दूल्हा-दुल्हन के परिवार का कहना था कि, इस तरह की शादी से खर्च कम होगा और संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। कापू जनपद पंचायत के पूर्व सदस्य विजय शर्मा के मुताबिक अनुसूचित जाति के लोगों ने हमेशा भारत के संविधान को सर्वोच्च स्थान दिया है, इसी भावना से प्रेरित होकर इस जोड़े ने भी गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर यह अनोखी शादी करने का फैसला किया है। इसमें फिजूलखर्ची से दूर रहकर सादगी के साथ मजबूत शादी का संदेश दिया गया है।

हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है। परिणय सूत्र में बंधे दूल्हे यमन लहरे और दुल्हन प्रतिमा माहेश्वरी का कहना है कि उन्होंने संविधान की किताब और बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानकर शादी की है। रस्मों रिवाज छोड़कर सादगी से शादी करने का निर्णय सही है, और वो शादी करके काफी खुश है।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari