,

Rain Alert: बारिश-ओले के बाद अब MP में घना कोहरा: नए सिस्टम से फिर गिरेगा मावठा; 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट

https://swadeshlive.com/india-weather-update-for-next-5-days/

Rain Alert: मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण मौसम बिगड़ा। ओले और बारिश से गेहूं, चने और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। गुरुवार को प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिलों में कोहरे का असर देखा गया।

Rain Alert: अगले 3 दिन का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्का कोहरा रहेगा। 31 जनवरी को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 1 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और अन्य जिलों में मौसम में फिर से बदलाव के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं।

Rain Alert

फसलों को भारी नुकसान
ओले और बारिश से गेहूं, चने और सरसों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, मुरैना, सीहोर, सागर, रायसेन और अन्य जिलों में किसानों ने नुकसान की शिकायत की है।

Rain Alert

Rain Alert: तापमान में गिरावट

बारिश और ठंड के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान गिरा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। इसी तरह दतिया में 19.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 20.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 23.3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…