ilhan omar : उमर ने कहा वो डरने वालों में से नहीं है।
by: vijay nandan
ilhan omar : अमेरिका की मिनेसोटा से डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर पर मंगलवार को एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान हमला हुआ। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने जनसभा के बीच सिरिंज से उन पर अज्ञात तरल पदार्थ छिड़का और वो गुस्से में उन्हें भला बुरा कह रहा था। हालांकि इस घटना में उमर को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने कार्यक्रम बीच में नहीं छोड़ा।


ilhan omar : हमले के तुरंत बाद इल्हान उमर ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और ऐसे कृत्य से वे डरती नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं ठीक हूं। मैं एक सर्वाइवर हूं। इस तरह की हरकतें मुझे अपने काम से रोक नहीं सकतीं। मैं बुली को जीतने नहीं दूंगी।
ilhan omar : तरल पदार्थ की पहचान अब तक नहीं, आरोपी गिरफ्तार
मिनियापोलिस पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सिरिंज में कौन सा तरल था। मौके पर मौजूद पत्रकारों के अनुसार, उस तरल से तेज़ और अजीब गंध आ रही थी, जो किसी रासायनिक पदार्थ जैसी लग रही थी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 55 वर्षीय एंथनी जेम्स काज़मियरचक के रूप में की है। उसे तीसरे दर्जे के हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल हिरासत में है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
ilhan omar : कार्यक्रम जारी रखने पर अड़ी रहीं उमर
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उमर से कार्यक्रम समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने मंच से कहा, “हम आगे बढ़ेंगे। यह मिनेसोटा है, हम मज़बूत हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कार्यक्रम पूरा किया।
कार्यक्रम में मौजूद एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि उमर का साहस काबिले-तारीफ है और उन्होंने जनता के लिए कार्यक्रम पूरा कर मिसाल पेश की।
ilhan omar : राजनीतिक तनाव के बीच हुआ हमला
इल्हान उमर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की मुखर आलोचक रही हैं, खासकर इमिग्रेशन और ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) से जुड़ी कार्रवाइयों को लेकर। हाल के दिनों में मिनेसोटा में हुई पुलिस और बॉर्डर एजेंसियों की कार्रवाइयों को लेकर राज्य में तनाव का माहौल है।

उमर ने अपने संबोधन में ICE को खत्म करने की मांग दोहराई थी और गृह सुरक्षा विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही की बात कही थी। इन्हीं बयानों के कुछ समय बाद यह हमला हुआ।
ilhan omar : बढ़ते हमलों पर अमेरिकी राजनीति में चिंता
मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने घटना की निंदा है, उन्होंने कहा कि शहर में हिंसा और डराने धमकाने वाली प्रवृति की कोई जगह नहीं है। वहीं अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने बताया है कि हाल के वर्षों में सांसदों और उनके परिवारों को मिलने वाली धमकियों में करीब 50% की बढ़ोतरी देखी गई है।

ilhan omar : कौन हैं इल्हान उमर ?
इल्हान उमर 2019 में अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली सोमाली अमेरिकी, अफ्रीकी मूल की और मुस्लिम महिला सांसदों में से एक हैं। वह मिनेसोटा के पांचवें कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं।

