Mohit Jain
Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई।
Arijit Singh Retirement: ‘यहीं खत्म कर रहा हूं’-पोस्ट में क्या लिखा
अरिजीत सिंह ने पोस्ट में लिखा कि इतने वर्षों तक श्रोताओं से मिले प्यार के लिए वह आभारी हैं और अब वह प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लेंगे। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक शानदार सफर बताया और यहीं इस पेशे को समाप्त करने की बात कही।

38 साल की उम्र में करियर के शिखर पर फैसला
महज 38 वर्ष की उम्र में, जब अरिजीत सिंह का करियर अपने चरम पर है, तब इस तरह का फैसला सामने आने से फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
Arijit Singh Retirement: हिंदी समेत कई भाषाओं में दी आवाज
अरिजीत सिंह ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी सैकड़ों गीत गाए हैं। वह अब तक 300 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं और देश के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं।

फैंस को लगा झटका
उनकी आवाज रोमांटिक, सूफी और देशभक्ति गीतों की पहचान बन चुकी है। ऐसे में संन्यास की घोषणा से फैंस भावुक नजर आए और कई ने इसे स्वीकार न कर पाने की बात कही।
यह खबर भी पढ़ें: Border Film: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर…क्या आएगा तीसरा पार्ट ? निर्माता ने कही ये बात
Arijit Singh Retirement:
सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, “म्यूजिक को आपकी आवाज की जरूरत है, कृपया वापस आ जाइए।”
दूसरे ने कहा, “ये दिन कभी देखने की कल्पना नहीं की थी, दिल भारी हो गया है।”
वहीं एक फैन ने कमेंट किया, “कह दीजिए ये मजाक है, मेरी प्लेलिस्ट आपके बिना अधूरी है।”





