संवाददाता संतोष सरावगीर
नामांतरण में रिपोर्ट में मिली अनियमितता
Dabra ग्वालियर के भितरवार तहसील क्षेत्र के पटवारी हीरा सिंह कुर्रे को नामांतरण प्रकरण में गलत रिपोर्ट देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। मामला भितरवार की धूमेश्वर कॉलोनी से जुड़ा है, जहाँ रघुवीर रावत ने अपने खरीदे गए भूखण्ड का नामांतरण कराने के लिए आवेदन दिया था।

पैसों की मांग और रिपोर्ट खारिज
Dabra जांच में पाया गया कि पटवारी हीरा सिंह कुर्रे ने भूखण्ड के स्वामी से पैसों की मांग की। जब पैसों का भुगतान नहीं हुआ, तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कॉलोनी को अवैध बताकर आवेदन खारिज कर दिया। इस मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और तुरंत जांच कराकर दोषी पटवारी को निलंबित किया।

निलंबन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था
Dabra निलंबन की अवधि में हीरा सिंह कुर्रे का मुख्यालय कलेक्ट्रेट की भू संसाधन प्रबंधन शाखा में रहेगा। इसके साथ ही उन्हें नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
Read this: Morena : नगर निगम अधिकारी पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला





