Gold-Silver Price Update: सोना ₹1.55 लाख के ऑल टम हाई पर,चांदी ₹3.19 लाख/किलो पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Silver Price Fall

Gold-Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी 23 जनवरी को सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹4,300 बढ़कर ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव ₹1,51,128 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। एक किलो चांदी ₹19,249 बढ़कर ₹3,18,960 पर पहुंच गई, जो एक दिन पहले ₹2,99,711 प्रति किलो थी।

Gold-Silver Price Update: 23 दिनों में रिकॉर्ड तेजी

साल 2026 के महज 23 दिनों में ही सोना ₹22,233 और चांदी ₹88,540 महंगी हो चुकी है। निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं में लगातार तेजी देखी जा रही है।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

Gold-Silver Price Update

1. वैश्विक तनाव और ग्रीनलैंड विवाद:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड को लेकर बयान और यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे हालात में निवेशक शेयर बाजार छोड़कर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

2. रुपये की रिकॉर्ड गिरावट:
डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, रुपये की कमजोरी के चलते सोने की आयात लागत बढ़ गई, जिससे घरेलू बाजार में दाम ₹1.5 लाख के पार निकल गए।

3. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी:
RBI समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, 2026 की शुरुआत में भी यह मांग मजबूत बनी हुई है।

Gold-Silver Price Update

₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना

कमोडिटी एक्सपर्ट डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मिडिल ईस्ट का तनाव बढ़ता है, तो 2026 में सोना ₹1.90 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी के दाम ₹4 लाख प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।

2025 में भी रिकॉर्ड तेजी

2025 में सोना ₹57,033 (75%) महंगा हुआ था। 31 दिसंबर 2024 को जहां सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 31 दिसंबर 2025 को यह ₹1,33,195 पहुंच गया।
चांदी भी ₹1,44,403 (167%) उछली और ₹86,017 से बढ़कर ₹2,30,420 प्रति किलो पर पहुंच गई।

Gold-Silver Price Update: चांदी में तेजी के 3 बड़े कारण

Gold-Silver Price Update
  • इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भारी मांग
  • टैरिफ का डर: अमेरिकी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर स्टॉकिंग
  • मैन्युफैक्चरिंग होड़: सप्लाई बाधित होने के डर से अग्रिम खरीदारी

₹4 लाख तक जा सकती है चांदी

  • मोतीलाल ओसवाल: 2026 में ₹3.20 लाख प्रति किलो
  • सैमको सिक्योरिटीज: ₹3.94 लाख तक के संकेत
  • नीलेश सुराना: $100 प्रति औंस (₹3.5–4 लाख) संभव
  • रॉबर्ट कियोसाकी: 2026 में $200 प्रति औंस तक जाने की संभावना

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly