
CM Jabalpur Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश वापस लौटेंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और उससे जुड़े अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वाह्न में जबलपुर पहुंचेंगे।
CM Jabalpur Visit: केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ भागीदारी
जबलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Mahabharat Cultural Fest: सातवें दिन पंडवानी, सौगंधिका हरणम् और कठपुतली नाट्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
CM Jabalpur Visit: औद्योगिक, व्यापारिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वे मां नर्मदा महाआरती और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।





