By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Gita Gopinath at WEF 2026: पॉल्यूशन है भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन !
देश- विदेश

Gita Gopinath at WEF 2026: पॉल्यूशन है भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन !

Swadesh News
Last updated: January 22, 2026 8:15 pm
By Swadesh News
Share
6 Min Read
Gita Gopinath at WEF 2026
Gita Gopinath at WEF 2026
SHARE

by: vijay nandan

Contents
Gita Gopinath at WEF 2026 ; हर साल 17 लाख मौतें, विकास पर गहरा असरGita Gopinath at WEF 2026 ; विदेशी निवेशकों के लिए भी चिंता का विषयGita Gopinath at WEF 2026 ; लैंसेट रिपोर्ट की चेतावनीGita Gopinath at WEF 2026 ; आर्थिक नुकसान भी भारीGita Gopinath at WEF 2026 ; नीतिगत फैसलों की जरूरतसंपादकीय नजरिया :Read More : पीएम मोदी के सामने क्यों बदला ट्रंप का रुख ?, क्या भारत की बढ़ती ताकत ने US को सोचने पर किया मजबूर ?

Gita Gopinath at WEF 2026 ; दावोस, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की पूर्व प्रथम डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा टैरिफ या व्यापार बाधाएं नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ता प्रदूषण है। उन्होंने यह बात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक के दौरान भारतीय मीडिया से बातचीत में कही।

Gita Gopinath at WEF 2026
फाइल तस्वीर: देश के महानगर में प्रदूषण का इससे भी बुरा हाल है

गीता गोपीनाथ ने कहा कि जब आर्थिक विकास और नए निवेश की चर्चा होती है, तो फोकस आमतौर पर व्यापार नीतियों, नियमों और टैरिफ पर रहता है, जबकि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि प्रदूषण भारत को किसी भी व्यापारिक प्रतिबंध से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।

Gita Gopinath at WEF 2026
दावोस में इंडियन मीडिया से बातचीत, IMF की पूर्व प्रथम डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथन

Gita Gopinath at WEF 2026 ; हर साल 17 लाख मौतें, विकास पर गहरा असर

उन्होंने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत में हर साल करीब 17 लाख लोगों की मौत प्रदूषण की वजह से होती है, जो देश में होने वाली कुल मौतों का लगभग 18% है। इतनी बड़ी संख्या में होने वाली मौतें न केवल परिवारों को तोड़ती हैं, बल्कि देश की वर्कफोर्स, उत्पादकता और आर्थिक विकास को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं।

गीता गोपीनाथ के मुताबिक, प्रदूषण से लोगों की काम करने की क्षमता घटती है, स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ता है और इसका सीधा असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है, जिससे विकास की रफ्तार धीमी हो जाती है।

Gita Gopinath at WEF 2026
(IMF) की पूर्व प्रथम डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथन

Gita Gopinath at WEF 2026 ; विदेशी निवेशकों के लिए भी चिंता का विषय

उन्होंने कहा कि प्रदूषण अब सिर्फ घरेलू समस्या नहीं रहा। जो विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने या यहां रहने की योजना बनाते हैं, वे भी पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हैं। खराब हवा, स्वास्थ्य जोखिम और रहने की बिगड़ती स्थिति निवेश को प्रभावित कर सकती है।

भारत जब खुद को एक वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और आर्थिक केंद्र के रूप में पेश कर रहा है, तब साफ शहर और बेहतर जीवन स्थितियां बेहद जरूरी हैं।

Gita Gopinath at WEF 2026 ; लैंसेट रिपोर्ट की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज ने भी भारत में प्रदूषण को जानलेवा खतरा बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में PM2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कणों के कारण 17 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा 2010 की तुलना में करीब 38% अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इन मौतों में से लगभग 44% मामलों का संबंध कोयला और पेट्रोलियम जैसे जीवाश्म ईंधनों के उपयोग से है। थर्मल पावर प्लांट और वाहनों से निकलने वाला धुआं इसकी बड़ी वजह है।

Gita Gopinath at WEF 2026 ; आर्थिक नुकसान भी भारी

लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में वायु प्रदूषण के कारण भारत को करीब 339 अरब डॉलर (लगभग 30 लाख करोड़ रुपये) का आर्थिक नुकसान हुआ, जो देश की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग 9.5% है। ग्रामीण इलाकों में घरेलू ईंधन से होने वाला प्रदूषण भी गंभीर समस्या बना हुआ है, जबकि शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक और इंडस्ट्री से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

Gita Gopinath at WEF 2026 ; नीतिगत फैसलों की जरूरत

गीता गोपीनाथ ने जोर देकर कहा कि प्रदूषण से निपटना सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोगों की जान बचाने, आर्थिक विकास को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने से सीधा जुड़ा हुआ है। इसके लिए पॉलिसी लेवल पर तत्काल और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

संपादकीय नजरिया :

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में हार्वर्ड प्रोफेसर गीता गोपीनाथ का बयान भारत की नीतिगत प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने साफ कहा कि भारत के लिए टैरिफ या व्यापारिक बाधाओं से ज्यादा बड़ा खतरा प्रदूषण है। यह बात केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर देश के आर्थिक भविष्य, स्वास्थ्य व्यवस्था और सामाजिक स्थिरता से जुड़ी है।

जब हर साल प्रदूषण की वजह से 17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही हो, तो इसे केवल आंकड़ों की बहस मानना आत्मघाती सोच होगी। इतनी बड़ी जनहानि का असर कामकाजी आबादी, उत्पादकता और स्वास्थ्य खर्च पर पड़ता है, जिससे विकास की रफ्तार स्वतः धीमी हो जाती है। विडंबना यह है कि आर्थिक विकास की दौड़ में हम उसी हवा और पानी को जहरीला बना रहे हैं, जिस पर यह विकास टिका है।

गीता गोपीनाथ की चेतावनी विदेशी निवेशकों के नजरिये से भी अहम है। आज निवेश केवल सस्ते श्रम या बाजार के आकार पर नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता और पर्यावरणीय स्थिरता पर भी निर्भर करता है। यदि भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और आर्थिक केंद्र बनना है, तो प्रदूषण नियंत्रण को विकास के एजेंडे के केंद्र में लाना ही होगा। अब सवाल यह नहीं है कि विकास चाहिए या पर्यावरण, बल्कि यह है कि बिना स्वच्छ पर्यावरण के विकास कब तक टिकेगा?

Read More : पीएम मोदी के सामने क्यों बदला ट्रंप का रुख ?, क्या भारत की बढ़ती ताकत ने US को सोचने पर किया मजबूर ?

TAGGED:geeta gopinathHindi NewsIMFindia pollutionTODAY NEWSworld economic forum 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Jamshedpur
झारखंड

Jamshedpur में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार: दादी की गोद से उतरकर सड़क पार कर रहा था 3 साल का मासूम, कार ने रौंदा; दर्दनाक मौत

By Yoganand Shrivastava
Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh आधुनिक तकनीक से कृषि प्रबंधन हुआ अधिक सटीक और पारदर्शी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Yoganand Shrivastava
Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

By Yoganand Shrivastava
Saharanpur
उत्तर प्रदेश

Saharanpur : सीएम योगी ने परखा माँ शाकम्भरी देवी कॉरिडोर का काम; सोविनयर शॉप और टॉयलेट ब्लॉक का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Jamshedpur
Jamshedpur में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार: दादी की गोद से उतरकर सड़क पार कर रहा था 3 साल का मासूम, कार ने रौंदा; दर्दनाक मौत
March 14, 2026
Madhya Pradesh
Madhya Pradesh आधुनिक तकनीक से कृषि प्रबंधन हुआ अधिक सटीक और पारदर्शी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
March 14, 2026
Madhya Pradesh
Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती
March 14, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?