Stocks to Buy 21-01-2026: JK Cement और Sun TV समेत इन शेयरों में दिख रही तेजी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stocks to Buy 21-01-2026

Stocks to Buy 21-01-2026: घरेलू शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

Stocks to Buy 21-01-2026: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,065.71 अंक गिरकर 82,180.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 1,235.6 अंक तक फिसला और 82,010.58 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ। यह घरेलू बाजारों में लगातार दूसरी कमजोर दिन था। सोमवार को सेंसेक्स में 324.17 अंक और निफ्टी में 108.85 अंक की कमजोरी आई थी।

Stocks to Buy 21-01-2026

सेंसेक्स समूह में सबसे अधिक गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल में सबसे अधिक 4.02% की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस का शेयर 3.88% टूट गया। इसके अलावा सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नुकसान में रहे। केवल एचडीएफसी बैंक ही सेंसेक्स में बढ़त के साथ बंद हुआ।

Stocks to Buy 21-01-2026: खरीदारी में आगे ये शेयर

मजबूत खरीदारी और तेजी के संकेत इन शेयरों में देखे गए:
Deepak Nitrite, Jindal Saw, Hindustan Zinc, JK Cement, Sun TV, Dalmia Bharat, Krishna Institute of Medical Sciences।
इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो निवेशकों के लिए तेजी का संकेत है।

Stocks to Buy 21-01-2026

मंदी के संकेत देने वाले शेयर

वहीं, कुछ शेयरों में मंदी का संकेत देखा गया है। एमएसीडी (MACD) ने इन शेयरों में गिरावट की चेतावनी दी है:
Wipro, RBL Bank, IDBI Bank, MRPL, HBL Power, Reliance Infrastructure और Jubilant Pharmova। इसका मतलब है कि इन शेयरों में अब गिरावट शुरू हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना