,

Dehli :बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, नितिन नबीन करेंगे नामांकन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dehli

नितिन नबीन आज भरेंगे नामांकन

Dehli भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार, 19 जनवरी से शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

चुनाव और मतदाता विवरण

Dehli बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को होगा। इसी दिन नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस चुनाव में 5708 मतदाता शामिल होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी वोट डालेंगे। इस इलेक्टोरल रोल को 30 राज्यों से तैयार किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य परिषद के नेता शामिल हैं।

नितिन नबीन की पृष्ठभूमि और महत्व

Dehli 46 वर्षीय नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नबीन ने अपने सक्रिय और कर्मठ नेतृत्व के लिए पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति पार्टी में नए बदलाव और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

Read this: Rajgarh: भीषण सड़क हादसा: ट्रक–बस भिड़ंत से मकान में घुसी बस

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का