,

Bareilly Dalit youth assault: दलित युवक के साथ बर्बरता, उधार के पैसे मांगने पर सिर-मूंछ मुंडवाकर, पोती कीचड़

Bareilly Dalit youth assault

Bareilly Dalit youth assault: बरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के डेलाटांडा गांव में उधार के पैसे मांगना एक दलित युवक को इतना भारी पड़ गया कि दबंगों ने उसकी सरेआम बर्बरता के साथ बेइज्जती कर डाली।

Bareilly Dalit youth assault: सरेआम की गई अमानवीय हरकत

आरोप है कि दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद जबरन उसका सिर मुंडवा दिया गया, मूंछ और भौंह काट दी गईं और चेहरे पर कीचड़ पोत दी गई। इतना ही नहीं, पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

Bareilly Dalit youth assault: तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bareilly Dalit youth assault

पुलिस का सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

इलाके में आक्रोश

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें: Pilibhit Sharda River Accident: शारदा नदी में नहाते समय डूबे 3 लोग, इलाके में मचा कोहराम

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…